पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ती देख रोका अपना भाषण; बोले- कोई इन्हें पानी पिलाइए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक बीजेपी कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ती देख अपना भाषण रोक दिया और डॉक्टरों से उन्हें देखने के लिए कहा। वीडियो में प्रधानमंत्री कहते दिखे, "ज़रा कार्यकर्ता को पानी पिला दीजिए, इनको संभालिए वह असहज लग रहे हैं।" दिल्ली चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


