लोगों ने भर दिया सरकार का खज़ाना, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 15% उछला
सरकार ने बताया है कि 2024-25 में 10 फरवरी तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.69% के उछाल के साथ ₹17.78 लाख करोड़ रहा। वहीं, इस साल अब तक सिक्योरिटीज़ ट्रांज़ैक्शन टैक्स (एसटीटी) कलेक्शन ₹49,201 करोड़ रहा जो बीते साल के मुकाबले करीब 65% ज़्यादा है। यह कलेक्शन शेयर बाज़ार में लोगों की बढ़ती भागीदारी की ओर इशारा कर रहा है।
read more at ABP न्यूज़


