आतंकियों के जनाज़े पर फातिहा पढ़ते आतंकी को छिपाने के लिए झूठ बोल रही पाक सेना? ID से खुली पोल
पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के जनाज़े पर फातिहा पढ़ने वाले शख्स को आतंकी हाफिज़ अब्दुर रऊफ बताए जाने पर कहा कि वह आम मौलवी है। डीजी आईएसपीआर ने प्रेस ब्रीफिंग में उसका नैशनल आईडी कार्ड भी दिखाया। ऑफिस ऑफ फॉरन असेट्स कंट्रोल (ओएएफसी) के तहत वैश्विक आतंकी घोषित किए गए हाफिज़ अब्दुर रऊफ की डीटेल्स उससे हूबहू मिलती हैं।
read more at हिन्दुस्तान


