Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 50 दिनों के लिए रहेगी रद्द

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 17 January, 2025
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 50 दिनों (16 जनवरी-6 मार्च 2025) के लिए रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, जम्मू तवी यार्ड की रीमॉडलिंग के कारण ट्रेन को रद्द किया गया है। गौरतलब है, यह ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में सभी दिन चलती है।