इंग्लैंड सीरीज़ से पहले रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा के साथ मां आशापुरा मंदिर में किए दर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा के साथ कच्छ ज़िले (गुजरात) के माता नो मढ़ गांव में मां आशापुरा मंदिर में दर्शन किए। रिवाबा ने मंदिर में दर्शन करने की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।
read more at लेटेस्टली


