रील के लिए दिल्ली में फ्लाईओवर पर गाड़ी रोकने व बैरिकेड जलाने वाले शख्स पर लगा ₹36,000 का फाइन
दिल्ली में रील बनाने के लिए व्यस्त फ्लाईओवर पर गाड़ी रोकने और पुलिस बैरिकेड को आग लगाने वाले प्रदीप ढाका नामक शख्स पर ट्रैफिक पुलिस ने ₹36,000 का जुर्माना लगाया है। दोनों रील्स वायरल होने के बाद पुलिस ने ढाका को गिरफ्तार किया था। उस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
read more at Hindustan Times


