Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 137% बढ़ा

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 3 February, 2024
टाटा मोटर्स ने शनिवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ₹7,025.11 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के ₹2,957.71 करोड़ के लाभ से 137% अधिक है। इस बार तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹1,12,075.94 करोड़ रही जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹89,618.97 करोड़ थी।