दिल्ली के 4 केंद्रों से गलत तरीके से हटाए 416 वोटरों के नाम, राहुल गांधी का नया दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आयोजित जन सुनवाई के दौरान दावा किया है कि 4-मतदान केंद्रों से 416-मतदाताओं के नाम गैरकानूनी तरीके से हटाए गए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी।
read more at Livehindustan


