मुंबई की झुग्गी बस्ती के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां
घाटकोपर (मुंबई) इलाके में सोमवार की सुबह एक गोदाम में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट, घाटकोपर में असलफा हिमालय सोसाइटी की झुग्गियों में स्थित गोदाम में लगी आग झुग्गी-झोपड़ियों में फैल गई है। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।
read more at ABP न्यूज़


