42 यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज़ की बस में लगी आग, इमरजेंसी गेट से कूदकर लोगों ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश में वाराणसी से गोरखपुर जा रही रोडवेज़ बस में बुधवार को बड़हलगंज के पास भयंकर आग लग गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें बस से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बस में सवार करीब 42 यात्रियों ने इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
read more at Public


