मीटू आरोपों के बाद ओटीटी पर वेब सीरीज़ 'लाल बत्ती' से डेब्यू करेंगे नाना पाटेकर: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐक्टर नाना पाटेकर वेब सीरीज़ 'लाल बत्ती' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में पाटेकर कथित तौर पर वकील की भूमिका में नज़र आएंगे व ऐक्ट्रेस मेघना मलिक उनकी पत्नी की भूमिका निभाएंगी। गौरतलब है, ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 2018 में पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
read more at abp न्यूज़


