Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया में लाइव-स्ट्रीमिंग के समय टिकटॉक स्टार पर फेंका गया तेज़ाब; उन्होंने दिखाए दाग

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 17 April 2022
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक रेस्टोरेंट के बाहर लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहीं 32-वर्षीय टिकटॉक स्टार जेनी अलहसन के चेहरे पर नकाबपोश लोगों ने तेज़ाब फेंक दिया। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो बनाकर कहा, "मेरी गर्दन पर...और सिर पर जलने के निशान देखिए। और मेरी आंखों की रोशनी।" उन्होंने एक अन्य वीडियो में कहा, "मेरी आंख की ऊपरी परत उतर रही है।"
read more at Mirror