नीरज ने स्वर्ण जीतने के बाद शेयर कीं अपनी तस्वीरें, लिखा- 'वर्ल्ड चैंपियन, शानदार अहसास है'
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने मेडल सेरेमनी के दौरान की अपनी तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "वर्ल्ड चैंपियन, कितना शानदार अहसास है। भारत, यह आपके लिए हैं...जय हिंद।" नीरज चोपड़ा वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
read more at X (formerly Twitter)


