अयोध्या में श्रद्धालुओं को रामलला की शयन आरती के फर्ज़ी पास बेचने वाले 2 लोग हुए गिरफ्तार
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने श्रद्धालुओं को राम मंदिर में होने वाली रामलला की शयन आरती के फर्ज़ी पास बेचने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन दोनों आरोपियों ने बेंगलुरू के 3 श्रद्धालुओं को ₹1,500-₹1,500 में फर्ज़ी पास बेचे थे और मंदिर के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान मामले का खुलासा हुआ था।
read more at News18 हिंदी


