रूसी हमले के बीच यूक्रेन में अब तक 42 बच्चों समेत 579 नागरिकों की हुई मौत: यूएन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (ओएचसीएचआर) ने शनिवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में 42 बच्चों सहित 579 नागरिक मारे गए। ओएचसीएचआर ने कहा, अब तक 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ओएचसीएचआर के अनुसार, अधिकांश नागरिक आर्टिलरी और मिसाइलों जैसे विस्फोटक हथियारों के उपयोग के कारण मारे गए हैं।
read more at AP NEWS


