Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं, BJP विधायक ने कहा- लाडली बहना योजना बंद कराना है?

short by Himanshu / on Wednesday, 8 July, 2026
एमपी में अटल सेवा सदन के उद्घाटन समारोह के दौरान बीजेपी विधायक मीना सिंह ने लोगों से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को कहा। मीना के नारे लगाने पर वहां बैठे लोगों ने जवाब नहीं दिया। इसपर विधायक ने कहा, "महिलाएं नारे क्यों नहीं लगा रही हैं? लाडली बहना योजना बंद करवाना है क्या?" इसका वीडियो वायरल है।
read more at X