Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केले के बिस्किट बनाकर महाराष्ट्र के किसान ने बढ़ाया 5 गुना मुनाफा

short by श्वेता भारती / on Saturday, 13 July, 2024
'द बेटर इंडिया' के मुताबिक, जलगांव (महाराष्ट्र) के 73-वर्षीय किसान अशोक प्रभाकर गड़े ने केले के बिस्किट बनाकर उन्हें बेचने से 5 गुना मुनाफा कमाया है। एक समय पर 40% केले की फसल बर्बाद होने पर गड़े ने प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की और केले के चिप्स, चिवड़ा, लड्डू, पापड़ बनाना शुरू किया लेकिन बिस्किट बनाकर उन्हें अच्छा मुनाफा मिला।