Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल 2021 की तुलना में पीएसएल 2022 जीतने वाली टीम को कितनी पुरस्कार राशि मिली?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 28 February, 2022
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 का खिताब जीतने के बाद लाहौर कलंदर्स को 8 करोड़ पाकिस्तानी रुपए (₹3.4 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है। वहीं, सीज़न की उप-विजेता रही मुल्तान सुल्तांस को 3.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए (₹1.36 करोड़) मिले। गौरतलब है, आईपीएल 2021 का खिताब जीतने वाली सीएसके को ₹20 करोड़ और उप-विजेता रही केकेआर को ₹12.5 करोड़ मिले थे।
read more at CricTracker