लखनऊ में ऑटो चालक का बेटा 8 वर्षों से बच्चों व दिहाड़ी मज़दूरों को बांट रहा है खाना
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक ऑटो चालक के बेटे सोमनाथ कश्यप पिछले 8 वर्षों से बच्चों और दिहाड़ी मज़दूरों को खाना बांट रहे हैं। सोमनाथ ने बताया कि उनके 1-2 दोस्तों की कैटरिंग चलती है जहां से उन्हें खाना मिल जाता था और वह इस खाने को ज़रूरतमंदों में बांटते हैं। सोमनाथ स्लम के बच्चों को भी पढ़ाते हैं।
read more at द बेटर इंडिया


