दिल्ली में एमपी आवास में शिफ्ट हुईं BJP सांसद कंगना रनौत, वीडियो शेयर कर दिखाई घर की झलक
मंडी (हिमाचल प्रदेश) से बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली स्थित सांसद आवास में शिफ्ट हो गई हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एमपी आवास की झलक दिखाई है जिसमें वह सिर पर पूजा कलश रखकर आवास के मंदिर में जाती दिख रही हैं। उन्होंने आवास को रीडिज़ाइन करने वाली आर्किटेक्ट के साथ भी तस्वीर शेयर की है।
read more at Instagram


