रेलवे में 2.52 लाख पद खाली, पिछले 5 वर्षों में 33% बढ़ी ठेका कर्मचारियों की संख्या: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि रेलवे में 2,52,738 पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "पिछले 5-वर्षों में सरकार ने भारतीय रेलवे में ठेका कर्मचारियों की संख्या 33% बढ़ा दी लेकिन खाली पड़े स्थाई पद नहीं भरे।" खरगे ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश के युवाओं की आकांक्षाओं के साथ यह अन्याय कब तक चलेगा?"
read more at Twitter


