Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शो पर केवल एक दर्शक के आने के बाद रो पड़ीं ऐक्ट्रेस जोर्जी, 24 घंटे बाद बिके सारे टिकट

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 6 August, 2023
अभिनेत्री जोर्जी ग्रेयर ने हाल ही में रोते हुए अपनी एक तस्वीर X पर शेयर की और बताया कि स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग फेस्टिवल फ्रिंज में उनके वन-वुमन प्ले 'सनसेट्स' को देखने के लिए केवल एक व्यक्ति आया था। उन्होंने लिखा, "कोई बात नहीं, है न?" पोस्ट वायरल हो गया जिसके 24 घंटे बाद उनके शो के सारे टिकट बिक गए।
read more at Evening Standard