'सूर्यवंशम' फिल्म के बार-बार टेलीकास्ट होने को लेकर शख्स ने चैनल से की शिकायत
अमिताभ बच्चन अभिनीत 'सूर्यवंशम' फिल्म के बार-बार टेलीकास्ट होने को लेकर एक शख्स ने एक चैनल को पत्र लिखकर शिकायत की है जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। पत्र में शख्स ने लिखा, "भविष्य में और कितनी बार 'सूर्यवंशम' फिल्म का प्रसारण किया जाएगा?, यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर (पागलपन) आता है तो इसका ज़िम्मेदार कौन होगा?"
read more at abp न्यूज़


