Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पर राज करने के बावजूद औरंगाबाद में क्यों बनाई गई थी औरंगज़ेब की कब्र?

short by श्वेता यादव / on Thursday, 6 March 2025
इतिहासकार डॉ. दुलारी कुरैशी के मुताबिक, दिल्ली का शासक रहा मुगल बादशाह औरंगज़ेब सूफी संत सैयद जैनुद्दीन को अपना 'पीर' मानता था और चाहता था कि मौत के बाद उसकी कब्र औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में उनके मकबरे के करीब बनाई जाए। औरंगज़ेब ने यह ख्वाहिश अपनी वसीयत में भी लिखी थी और चाहता था कि उसकी कब्र बहुत साधारण बनाई जाए।