बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने घोड़ों को लेकर प्रसिद्ध सोनपुर मेले में पहुंचे, वीडियो आया सामने
मोकामा (बिहार) के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह रविवार को प्रसिद्ध सोनपुर मेला देखने पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने बताया कि वह अपने 3 घोड़ों को लेकर मेले में आए हैं और उनका घोड़ा 'लाडला' बिकने नहीं बल्कि मेले का आकर्षण बढ़ाने आया है। उन्होंने कहा, "मेला अब पहले जैसा नहीं रहा...काफी बदलाव आ गया है।"
read more at हिन्दुस्तान


