दिल्ली में कल कई रास्ते रहेंगे बंद, 'धर्म सभा' को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइज़री
दिल्ली में 12-फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर लाल किला मैदान में आयोजित धर्म सभा और शोभा यात्रा/जुलूस के मद्देनज़र ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की गई है। नेताजी सुभाष मार्ग, एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, रानी झांसी रोड, आर्य समाज रोड और गुरु रविदास मार्ग प्रभावित रहेंगे। सुभाष पार्क टी-पॉइंट, शांति वन चौक, रोहतक टी-पॉइंट, आर/ए बग्गा पर डायवर्ज़न पॉइंट्स होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


