अब और घातक होंगे T-90 भीष्म टैंक, गन कंट्रोल से इंजन तक अपग्रेड करेगी भारतीय सेना
भारतीय सेना अपने T-90 भीष्म टैंकों की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आधुनिक फायर कंट्रोल और गन कंट्रोल सिस्टम से लैस करेगी। इनमें थर्मल इमेजिंग साइट, लेज़र रेंजफाइंडर, डिजिटल बैलिस्टिक कंप्यूटर और ऑटोमैटिक टारगेट ट्रैकिंग तकनीकें शामिल होंगी। मौजूदा 1,000 हॉर्सपावर इंजन को 1,350 हॉर्सपावर तक अपग्रेड करने की भी योजना है। एक टैंक पर विशेष परीक्षण होगा।
read more at Tv9hindi


