राजस्थान में आमेर महल में अर्जेंटीना की पर्यटक से की गई छेड़छाड़, 3 लोग हुए गिरफ्तार
जयपुर (राजस्थान) में आमेर महल की सुरंग में अर्जेंटीना की पर्यटक से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 28 जुलाई को महिला के साथ छेड़छाड़ की थी जिसकी जानकारी उसने पहले होमगार्ड जवान और फिर पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पकड़े गए हैं।
read more at News18 हिंदी


