Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह मेरे परिवार पर कभी भी अटैक करवा सकता है: आसाराम को ज़मानत मिलने पर रेप पीड़िता के पिता

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 30 March 2025
रेप के दोषी आसाराम को शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद शाहजहांपुर की रेप पीड़िता के पिता ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य है कोर्ट बार-बार उसे अंतरिम ज़मानत क्यों दे रहा है। वह हमारे परिवार पर कभी भी अटैक करवा सकता है। अब हमें कहीं से उम्मीद की किरण नज़र नहीं आती है।"