परिवार समेत उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एक प्रण भी लिया
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर पहुंचे जिसका एक वीडियो सामने आया है। चिराग ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक प्रण लेकर जा रहा हूं कि हमारे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के विकसित भारत को बनाने के संकल्प को हमलोग बाबा के आशीर्वाद से पूरा कर सकें।"
read more at हिन्दुस्तान


