Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नितिन गडकरी ने दिव्या देशमुख से वीडियो कॉल पर की बात, मराठी में दी बधाई

short by मनीष झा / on Monday, 28 July 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शतरंज विश्व कप जीतने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं इंटरनैशनल मास्टर दिव्या देशमुख से वीडियो कॉल पर बात की है। इस दौरान उन्होंने दिव्या देशमुख को मराठी में जीत की बधाई दी। गौरतलब है कि दिव्या देशमुख ने जॉर्जिया में हुए महिला शतरंज विश्व कप 2025 के फाइनल में हमवतन ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को हराया।
read more at 'X'