Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कानपुर में मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की पिटाई पर अल्पसंख्यक आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

short by shashank mishra / on Friday, 13 August 2021
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की पिटाई और उससे कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने के मामले में शहर के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर रिपोर्ट तलब की है। अल्पसंख्यक आयोग ने पुलिस से पूछा है, "जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पिटाई हुई उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?"