'सरफरोश' के मेकर्स आमिर की जगह शाहरुख को लेना चाहते थे: फिल्म के 25 साल होने पर निर्देशक
फिल्म 'सरफरोश' के 25 साल पूरे होने पर निर्देशक जॉन मैथ्यू मत्थान ने बताया है कि मेकर्स लीड रोल में अभिनेता आमिर खान की जगह शाहरुख खान को लेना चाहते थे। जॉन ने कहा कि मेकर्स को लगा था कि शाहरुख के होने से फिल्म ज़्यादा कमाई करेगी। उन्होंने बताया कि वह 'सरफरोश 2' बनाने की योजना बना रहे हैं।


