Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बुलेट ट्रेन का परीक्षण 2026 में 350 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से किया जाएगा: अधिकारी

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 April, 2022
अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का परीक्षण 2026 में गुजरात के बिलिमोरा और सूरत के बीच किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का परीक्षण 350 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से किया जाएगा लेकिन इसकी परिचालन गति 320 किलोमीटर/घंटे होगी। गौरतलब है, बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508.17 किलोमीटर की दूरी करीब 2.58 घंटे में पूरी करेगी।
read more at ABP न्यूज़