Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में भारतीय सीमा के 10 किमी अंदर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान जारी

short by शिव / on Tuesday, 4 October, 2022
पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा के 10-किलोमीटर अंदर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीएसएफ के डीआईजी ने बताया है कि बीएसफ और पुलिस के दल स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज़ सुनने के बाद उसकी ओर फायरिंग की थी।
read more at Twitter