बच्चों की फीस मैं भरती हूं, अक्षय के साथ बैंक में कोई जॉइंट अकाउंट नहीं है: ट्विंकल
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने शो 'ट्वीक' पर नेहा धूपिया के साथ बातचीत के दौरान बताया है कि वह अपने बच्चों की फीस खुद भरती हैं। उन्होंने कहा, "चाहती थी...मेरे बच्चे कहें...मां ने हमें सिर्फ आलू परांठे नहीं खिलाए...हमारी फीस भी भरी है।" बकौल ट्विंकल, पति व ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ बैंक में उनका कोई जॉइंट अकाउंट नहीं है।


