'शव सड़ने लगा है, कृपया इसे ले जाएं' ट्विशा के परिजन से पुलिस ने की अपील
भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा के घरवालों को पत्र लिखकर मॉर्चरी से उनका शव ले जाने की अपील की है। उन्होंने लिखा, "शव सड़ने से बचाने के लिए -80°C में रखना चाहिए...जिसकी सुविधा भोपाल एम्स में नहीं है...शव सड़ने लगा है...कृपया इसे ले जाइए।" गौरतलब है, ट्विशा की मौत 12-मई को हुई थी व परिजन दोबारा पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


