कौन हैं लोकसभा चुनाव में जीतने वाले सबसे अधिक व सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार?
एडीआर के मुताबिक, टीडीपी के चंद्र शेखर पेम्मासानी (गुंटूर) लोकसभा चुनाव-2024 में जीतने वाले सबसे अधिक संपत्ति (₹5,705 करोड़) वाले उम्मीदवार हैं। ₹4,568 करोड़ की संपत्ति वाले बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद केवी रेड्डी (चेवेल्ला) सबसे अधिक संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बीजेपी के ज्योतिर्मय सिंह महतो (पुरुलिया) सबसे कम संपत्ति (₹5.95 लाख) वाले नवनिर्वाचित सांसद हैं।
read more at हिन्दुस्तान


