कनाडा में अपने केबिन में मृत पाए गए 58-वर्षीय फिल्म निर्देशक जीन-मार्क वैली
अकैडमी पुरस्कार के लिए नामित हो चुके फिल्ममेकर जीन-मार्क वैली 58-वर्ष की उम्र में क्यूबेक सिटी (कनाडा) में अपने केबिन में मृत पाए गए। उनके निर्माता साथी नाथन रॉस ने कहा, "वह सच्चे कलाकार, उदार और सभी को प्यार करने वाले व्यक्ति थे।" उन्होंने 'डलास बायर्स क्लब', 'वाइल्ड' जैसी फिल्में और 'बिग लिटिल लाइज़' जैसे शोज़ का निर्देशन किया था।


