Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका की चेतावनी के बीच रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 12 September, 2023
उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन मंगलवार को रूस पहुंचे जहां वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि दोनों देश हथियारों के सौदे पर सहमति न बनाएं। किम प्योंगयांग से रविवार को अपनी प्राइवेट ट्रेन में रवाना हुए और उनके साथ विदेश मंत्री और सेना के अधिकारी थे।