अंबेडकर 14 भाई-बहन थे और नीतीश 5 हैं: नीतीश के 'ज़्यादा बच्चे पैदा करने' के बयान पर तेजस्वी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'ज़्यादा बच्चे पैदा करने' से जुड़े बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "संविधान लिखने वाले भीमराव अंबेडकर और देश के लिए कुर्बानी देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस 14-14 भाई-बहन थे।" उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 5 भाई-बहन हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 भाई-बहन हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


