तेलुगू ऐक्टर व कॉमेडियन ब्रह्मानंदम ने कर्नाटक में बीजेपी के लिए किया चुनाव प्रचार
तेलुगू ऐक्टर व कॉमेडियन ब्रह्मानंदम ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को बीजेपी के लिए प्रचार किया। बकौल रिपोर्ट्स, ब्रह्मानंदम ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी नेता के. सुधाकर के लिए चिक्काबल्लापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। इससे पहले कन्नड़ ऐक्टर किच्चा सुदीप व दर्शन ने भी कर्नाटक में बीजेपी के लिए प्रचार किया था।
read more at Hindustan Times


