Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे ₹10,000

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 27 April, 2023
बिहार सड़क सुरक्षा परिषद ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले 'गुड सेमेरिटन' (मददगार) को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। बिहार में फिलहाल घायल को अस्पताल पहुंचाने पर ₹5,000 मिलते हैं। राज्य की परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि किसी भी घायल शख्स की मदद करना डरने वाली बात नहीं है।
read more at Twitter