Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राहुल गांधी को दोषी करार देने वाले जज समेत 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन पर लगी रोक

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 May, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने सूरत के सीजेएम हरीश हसमुखभाई वर्मा समेत गुजरात की निचली अदालतों के 68 न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन पर शुक्रवार को रोक लगा दी। जज हसमुखभाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया था। एससी ने कहा कि ज़िला जजों को प्रमोशन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश गैरकानूनी है।
read more at भाषा