तो क्या बाकी खिलाड़ी वहां लस्सी पीने गए थे: धोनी को विश्व कप जीत का श्रेय मिलने पर हरभजन
क्रिकेट को एक टीम गेम बताते हुए पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि जब भारत ने विश्व कप-2011 जीता तो सुर्खियों में कहा गया कि 'एम.एस. धोनी ने विश्व कप जिता दिया।' हरभजन ने आगे कहा, ''तो क्या बाकी खिलाड़ी वहां लस्सी पीने गए थे?...गौतम गंभीर ने क्या किया था...बाकियों ने क्या किया?...यह टीम गेम है।''
read more at हिन्दुस्तान


