जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। बकौल रिपोर्ट्स, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
read more at लेटेस्टली


