यूपी में 95% लाने के बावजूद स्कूल टॉपर न बनने से निराश 10वीं कक्षा की छात्रा ने की खुदकुशी
यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में 95.3% अंक लाने वाली फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा चंद अंक से स्कूल टॉपर बनने से चूक गई थी जिसके चलते वह निराश थी। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


