Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेंदुए को पकड़ने के लिए यूपी में पिंजरे में बांधी गईं बकरियों को चुरा ले गए लोग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 26 September, 2024
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी गईं बकरियों के चोरी होने का मामला सामने आया है। ज़िले के प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान सिंह ने कहा कि चोरी की घटनाओं से ऑपरेशन में बड़ी चुनौती पैदा हो गई है। वहीं, अब इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।