Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन के 84% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया, बातचीत के लिए किया आमंत्रित

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 9 April, 2025
चीन द्वारा 84% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी ट्रेज़री सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि चीन को टैरिफ युद्ध से बचने के लिए अपनी मुद्रा को कमज़ोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बकौल बेसेन्ट, चीन को बातचीत के लिए टेबल पर आना चाहिए। इससे पहले अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगाया था।
read more at Hindustan Times