Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में ब्रह्मांड बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण को लगाया जाता है मिट्टी के पेड़े का भोग

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 14 October, 2024
मथुरा (यूपी) के महावन में ब्रह्मांड घाट के पास ब्रह्मांड बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को मिट्टी से बने पेड़े का भोग लगाया जाता है। मान्यता के अनुसार, मां यशोदा को यहां भगवान श्रीकृष्ण के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, यमुना घाट से मिट्टी निकालकर सुखाने के बाद उसे छानकर पेड़े बनाए जाते हैं।